बरनौली प्रमेय क्या है? वेंचुरीमीटर क्या है? स्टॉक का नियम, रेनाॅल्ड संख्या ओर दाब ऊर्जा क्या है? सीमांत वेग या अन्त्य वेग क्या है?

बरनौली प्रमेय क्या है?  वेंचुरीमीटर क्या है?  स्टॉक का नियम क्या है? रेनाॅल्ड संख्या क्या है? सीमांत वेग या अन्त्य वेग क्या है? दाब ऊर्जा क्या है?

बरनौली प्रमेय क्या है? 

“जब कोई असम्पीड्य और अश्यान द्रव्य अर्थात आदर्श द्रव किसी नली में धारारेखीय प्रवाह में बहता है तो इसके मार्ग के प्रत्येक बिंदु पर उसके एकांक आयतन या एकांक द्रव्यमान की कुल ऊर्जा नियत रहती है।”                                       इसे बरनौली का प्रमेय कहते हैं। 


वेंचुरीमीटर क्या है?  

” यह बरनौली प्रमेय पर आधारित है जिसकी सहायता से किसी नली में बहने वाले पानी की दर ज्ञात की जा सकती है।”  इसे वेंचुरीमीटर कहते हैं। 

स्टॉक का नियम क्या है? 

“जब कोई गोलाकार वस्तु अनंत विस्तार वाले किसी समांगी तरल में गिरती है तो वस्तु की गति के विपरीत लगने वाला श्यानबल F = 6πnrV होता है।” 

                                       यहि स्टाॅक का नियम है। 


रेनाॅल्ड संख्या क्या है? 

”  प्रति एकांक क्षेत्रफल जड़त्वीय बल और प्रति एकांक क्षेत्रफल श्यान बल के अनुपात को उस तरल की रेनॉल्ड संख्या कहते हैं। “

सीमांत वेग या अन्त्य वेग क्या है?

“जब कोई वस्तु किसी श्यान तरल में गिरती है, तो प्रारंभ में उसका वेग क्रमशः बढ़ता जाता है किंतु कुछ समय पश्चात वह नियत वेग से गति करने लगती है इस नियत वेग को वस्तु का तरल में सीमांत वेग या अन्त्य वेग कहते हैं। “

दाब ऊर्जा क्या है? 

” द्रव के प्रवाह के लिए द्रव पर दाब आरोपित किया जाता है  जिससे द्रव बहने लगता है। द्रव के प्रवाह में जो ऊर्जा लगती है उसे दाब ऊर्जा कहते हैं।”

Leave a Comment