तरल दाब क्या है? घनत्व क्या है? आपेक्षित घनत्व क्या है? पास्कल का नियम क्या है?

तरल दाब क्या है? तरल दाब का मात्रक। घनत्व क्या है? आपेक्षित घनत्व क्या है? पास्कल का नियम क्या है? बहि: स्त्राव वेग क्या है? आर्किमिडीज का सिद्धांत क्या है? बरनौली की प्रमेय क्या है?

तरल दाब क्या है? 

“तरल द्वारा किसी तल के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले लंबवत बल को तरल दाब कहते हैं। “

              तरल दाब  =  बल / क्षैत्रफल

                        p = F / A


तरल दाब का मात्रक। 

तरल दाब का मात्रक पास्कल है। 

घनत्व क्या है? 

” एकांक आयतन के द्रव्यमान को उस पदार्थ का घनत्व कहते हैं।”

                   घनत्व  = द्रव्यमान / आयतन

         

आपेक्षित घनत्व क्या है? 

“पदार्थ के घनत्व तथा 4°c पर जल के घनत्व के अनुपात को अपेक्षित घनत्व कहते हैं।”

अपेक्षित घनत्व = पदार्थ का घनत्व / 4°c पर जल का घनत्व 


पास्कल का नियम क्या है? 

“यदि कोई तरल विराम स्थिति में है तो उस तरल के प्रत्येक बिंदु पर दाब समान होता है। यदि गुरुत्व की उपेक्षा की जा सके। इस नियम को पास्कल का नियम कहते हैं।”

बहि: स्त्राव वेग क्या है? 

“टंकी में बने छिद्र से जिस वेग से द्रव बाहर निकलता है उसे उस टंकी का बहि: स्त्राव वेग कहते हैं। “

आर्किमिडीज का सिद्धांत क्या है? 

“जब किसी ठोस को किसी द्रव में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबोया जाता है तो ठोस के भार में कमी आ जाती है यह कमी ठोस द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है ।” इसे आर्किमिडीज का सिद्धांत कहते हैं। 

Leave a Comment