सुघट्य या प्लास्टिक वस्तुएँ क्या है? उदाहरण। भंगुर वस्तुएं क्या है? प्रतिबल क्या है?

सुघट्य या प्लास्टिक वस्तुएँ क्या है? उदाहरण। भंगुर वस्तुएं क्या है? प्रतिबल क्या है? इसका  मात्रक। प्रतिबल के प्रकार। स्पर्शीय, अभिलंब या अनुदैध्य प्रतिबल क्या है?

सुघट्य या प्लास्टिक वस्तुएँ क्या है? 

“वे वस्तुएँ जो बाह्य विरुपक बल आरोपित करने पर स्थायी रूप से विकृत हो जाती है तथा बल को हटा लेने पर अपनी पूर्वावस्था में नहीं आ पाती, सुघट्य या प्लास्टिक वस्तुएँ कहलाती है। “

सुघट्य या प्लास्टिक वस्तु के उदाहरण। 

साबुन, मॉम, गिली मिट्टी आदि प्लास्टिक वस्तुएं। 

भंगुर वस्तुएं क्या है? 

” वे वस्तुएँ जो बाह्य विरूपक बल लगाने से टूट जाती है भंगुर वस्तुएं कहलाती है।”

भंगुर वस्तु के उदाहरण। 

काॅच का टुकड़ा, मिट्टी का ढेला आदि भंगुर वस्तुएं। 

प्रतिबल क्या है? 

“किसी वस्तु के अनुप्रस्थ काट के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले प्रत्यानयन बल को प्रतिबल कहते हैं।” 

प्रतिबल का मात्रक।

प्रतिबल का मात्रक न्यूटन / मीटर ² है। 

प्रतिबल के प्रकार।

प्रतिबल दो प्रकार के होते हैं – :

(1) अभिलंब प्रतिबल या अनुदैध्य प्रतिबल। 
(2) स्पर्शीय प्रतिबल

अभिलंब प्रतिबल या अनुदैध्य प्रतिबल क्या है? 

“जब किसी वस्तु पर लगने वाला प्रतिबल या उसका अवयव वस्तु के अनुप्रस्थ काट के लंबवत कार्य करता है। तो इस प्रकार के प्रतिबल को अभिलंब प्रतिबल या अनुदैर्ध्य प्रतिबल कहते हैं। “

स्पर्शीय प्रतिबल या अनुरूपण प्रतिबल क्या है? 

” जब किसी वस्तु पर लगने वाला प्रतिबल या उसका अवयव वस्तु के अनुप्रस्थ काट के स्पर्श रेखीय समांतर कार्य करता है तो, इसे स्पर्शीय प्रतिबल या अनुरूपण प्रतिबल कहते हैं।” 

Leave a Comment