प्रत्यास्थता क्या है? इसकी सीमा लिखो। प्रत्यास्थ वस्तुएँ क्या है? प्रत्यास्थता गुणांक क्या है?

प्रत्यास्थता क्या है? इसकी सीमा लिखो।  प्रत्यास्थ वस्तुएँ क्या है?  प्रत्यास्थता गुणांक क्या है? इसका मात्रक। यंग, रुद्धोष्म, समतापी ओर आयतन प्रत्यास्थता गुणांक क्या है?

प्रत्यास्थता क्या है? 

“किसी पदार्थ का वह गुण जिसके कारण वस्तु किसी विरूपक बल द्वारा होने वाले परिवर्तन का विरोध करती है तथा बल को हटा लेने पर अपनी पूर्वावस्था में आ जाती है। वस्तु के इस गुण को प्रत्यास्थता कहते हैं। “

प्रत्यास्थ वस्तुएँ क्या है?

” वे वस्तुएँ जिन पर बाह्य विरूपक बल लगाने से विरूपित या विकृति हो जाती है तथा बल हटा लेने पर अपनी पूर्वावस्था में आ जाती है। प्रत्यास्थ वस्तुएं कहलाती है।” 

प्रत्यास्थ वस्तु के उदाहरण। 

चाँदी, तांबा, सोना, इस्पात आदि। 

प्रत्यास्थता की सीमा क्या है?

” विरूपक बल का वह अधिकतम मान जहां तक वस्तु मे प्रत्यास्थता का गुण होता है प्रत्यास्थता की सीमा कहलाती है। “

प्रत्यास्थता गुणांक क्या है?

“प्रत्यास्थता की सीमा के अंतर्गत किसी वस्तु पर लगने वाला प्रतिबल तथा उसमें उत्पन्न विकृति के अनुपात को वस्तु का प्रत्यास्थता गुणांक कहते हैं।” 
                                         इसे E से व्यक्त करते हैं। 

प्रत्यास्थता गुणांक का मात्रक। 

प्रत्यास्थता गुणांक का मात्रक न्यूटन / मीटर² । 

यंग प्रत्यास्थता गुणांक क्या है? 

“प्रत्यास्थता की सीमा के अंतर्गत किसी वस्तु में अनुदैध्य प्रतिबल तथा उत्पन्न विकृति के अनुपात को उस वस्तु की यंग प्रत्यास्थता गुणांक कहते हैं। “

रुद्धोष्म प्रत्यास्थता क्या है? 

“रुद्धोष्म परिवर्तन की अवस्था में किसी गैस की प्रत्यास्थता को रुद्धोष्म प्रत्यास्थता कहते हैं।”

समतापी प्रत्यास्थता क्या है? 

“समतापी परिवर्तन की अवस्था में किसी गैस की प्रत्यास्थता को समतापी प्रत्यास्थता कहते हैं।”

आयतन प्रत्यास्थता गुणांक क्या है? 

“प्रत्यास्थता की सीमा के अंतर्गत किसी वस्तु में उत्पन्न अभीलंब प्रतिबल तथा उसमें उत्पन्न आयतन विकृति के अनुपात को उस वस्तु का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक कहते हैं। “
             इसे k से व्यक्त करते हैं।

Leave a Comment